उत्तर प्रदेश

‘सात समुंदर पार’ की तर्ज पर बाढ़ का पानी पार कर दुल्हन पहुंची ससुराल !

शादियों का सीजन ज़ोरों पर है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की शादी के चर्चे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यूपी के बदायूं में एक ऐसी शादी की खबर सामने आई है, जिसने ‘सात समुंदर पार’ वाली कहावत सच कर दी है। दुल्हन बाढ़ का पानी पार करके अपने पिया के घर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक मामला बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले मोनू की शादी  जिला शाहजहांपुर के सिकंदरपुर मे तय हुई थी। मोनू की बारात जाने के समय इलाके में थोड़ा पानी था।  बारात बोलेरो और बस द्वारा सिकंदरपुर गांव चली गई। उसी रात बाढ़ का पानी इलाके में भर गया। सुबह जब मोनू अपनी पत्नी को विदा करा कर बोलेरो से गांव पहुंचा, तो पूरा इलाका बाढ़ से जलमग्न था। नई बहू को पहले गहरा पानी नाव द्वारा पार करवाया गया। गांव के नजदीक पहुँचने पर नई दुल्हन को डनलप पर बिठाकर उसके घर तक पहुंचाया गया। पूरे रास्ते इलाके का एक आदमी आगे डंडा लेकर चला जो डनलप के आगे पानी की गहराई को डंडे से देखता रहा जिससे दूल्हे के साथ आई दुल्हन कहीं बाढ़ के गहरे पानी की चपेट में न आ जाएं। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Zainab

News Editor।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button