मध्य प्रदेशसरकारी योजनाएं

अब जल्द ही लाडली बहना योजना की राशि में होगा बदलाव, शिवराज सरकार देंगी 3 हजार प्रति माह  

अब जल्द ही लाडली बहना योजना की राशि में होगा बदलाव, शिवराज सरकार देंगी 3 हजार प्रति माह  

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह 1000 दिया जा रहा है। जिसे हर महीने की 10 तारीख को पात्र हितग्राही महिलाओं के खाते में यह राशि जमा कर दी जाती है। 10 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा से लाडली बहना योजना ( Ladli Bahana Yojana) की तीसरी किस्त बहनों के खाते में अंतरित करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था जैसे ही सरकार के पास पैसे आएंगे वैसे ही यह राशि बढ़ा दी जाएगी और अंततः इस राशि को 3 गुना कर दिया जाएगा. यानी कि हर महीने 3 हजार लाडली बहनों को शिवराज सरकार देगी. 

लाडली बहना योजना की राशि में बदलाव 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के मुताबिक उन्होंने कहा था कि जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार के पास पैसे आएंगे. यह राशि 1250 कर दी जाएगी, जिसके बाद यह राशि निरंतर बढ़ती जाएगी, अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी ही मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना की राशि में बदलाव करने वाली है अक्टूबर तक में इस राशि को बढ़ाया जा सकता है। 

शिवराज सरकार देगी 3 हजार 

इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही महिलाओं को अभी 1000 प्रतिमाह दिया जा रहा है। पर यह राशि जल्द ही बढ़ाई जा सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर महीने में यह राशि 1250 रुपए हो सकती है। जिसके बाद यह राशि 30 हजार कर दी जाएगी, जिसमें अभी वक्त लग सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राशि में बदलाव अभी तक नही किया है। अभी भी यह राशि 1000 ही दी जा रही है पर जल्द ही इस राज्य को 3 गुना किया जा सकता है, 

रीवा से अंतरित होगी तीसरी किस्त 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 तारीख को रीवा आ रहे हैं। रीवा में वह कई कार्यक्रम तथा रोड शो करने वाले हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना की राशि की तीसरी किस्त रीवा से 1.25 करोड़ बहनों के खाते में डालेंगे, और इस योजना के राशि में बदलाव की घोषणा कर सकते हैं,

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button