Anju Love Story: बुरी तरह फसी अंजू, अब पति अरविंद पहुंचा थाने. आना पड़ेगा अंजू को भारत
![Anju Love Story: बुरी तरह फसी अंजू, अब पति अरविंद पहुंचा थाने. आना पड़ेगा अंजू को भारत 1 20230805 135121](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/08/20230805_135121.jpg)
Anju Love Story: बुरी तरह फसी अंजू, अब पति अरविंद पहुंचा थाने. आना पड़ेगा अंजू को भारत
भारत से पाकिस्तान भाग के गई अंजू की प्रेम कहानी में एक नया मोड़ आ गया है जहां इस पूरे मामले के करीब 16 दिन बाद अब अंजू के पति अरविंद शिकायत के लिए पुलिस थाने पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. अरविंद ने अपनी पत्नी अंजू पर पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देने का मामला दर्ज करवा दिया है। इसके साथ ही अरविंद ने पत्नी अंजू पर शादीशुदा होने के बावजूद भी दगा देकर दूसरी शादी करने की भी शिकायत पुलिस में लिखी है। कहा जा रहा है कि अंजू भारत जल्द ही आ सकती है,
#WATCH अंजू के पति अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे पाकिस्तान जाने के लिए उकसाया गया था। हमने IPC की धारा 366, 494, 500, 506 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। FIR में अंजू और नसरुल्लाह का नाम शामिल है: एक विवाहित भारतीय महिला अंजू के अपने फेसबुक मित्र… pic.twitter.com/aqYH5ks80P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2023
Asp सुजीत शंकर ने इस बात की पुष्टि की है उन्होंने जानकारी दी है कि अंजू के पति अरविंद ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. अरविंद ने शुक्रवार की देर रात यह केस भिवाड़ी के फूल बाग थाने में दर्ज कराया। अरविंद की शिकायत पर पुलिस ने अरविंद की पत्नी अंजू के खिलाफ 366, 494, 500 ,506 तथा आईपीसी की धारा 66 आईटी एक्ट के तहत मामला को संज्ञान में लिया है। उधर अरविंद ने अंजू के खिलाफ शादीशुदा होने के बावजूद भी दूसरी शादी करने तथा धोखा देने और पाकिस्तान से व्हाट्सएप के जरिए धमकी देने का मामला दर्ज कराया है
खबरें और भी है,,
![Anju Love Story: बुरी तरह फसी अंजू, अब पति अरविंद पहुंचा थाने. आना पड़ेगा अंजू को भारत 2 20230805 131226](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/08/20230805_131226.jpg)
![Anju Love Story: बुरी तरह फसी अंजू, अब पति अरविंद पहुंचा थाने. आना पड़ेगा अंजू को भारत 3 IMG 20230805 WA0008](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230805-WA0008.jpg)
![Anju Love Story: बुरी तरह फसी अंजू, अब पति अरविंद पहुंचा थाने. आना पड़ेगा अंजू को भारत 4 20230805 092606](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/08/20230805_092606.jpg)