MP News: सीएम शिवराज का रक्षाबंधन प्लान, प्रदेश की बहनों की भरेंगे झोली, मिल सकता है 3 हजार रुपए महीने
![MP News: सीएम शिवराज का रक्षाबंधन प्लान, प्रदेश की बहनों की भरेंगे झोली, मिल सकता है 3 हजार रुपए महीने 1 20230811 125102](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/08/20230811_125102.jpg)
MP News: सीएम शिवराज का रक्षाबंधन प्लान, प्रदेश की बहनों की भरेंगे झोली, मिल सकता है 3 हजार रुपए महीने
MP Election 2023 News : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुका है। ऐसे में सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के लिए ‘ रक्षाबंधन स्पेशल प्लान ‘ उपहार देने की बात कर रहे। गौरतलब है कि प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों की राशि में इजाफा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह ट्वीट करके जानकारी दी है उन्होंने कहा है कि लाडली बहनों को अभी 1000 दे रहे हैं. जल्द ही 3 हजार रुपए भी देंगे. सीएम के इस ट्वीट पर अंदाजा लगाया जा रहा की जल्द ही प्रदेश की लाडली बहनों को उपहार मिलने वाला है। एकदिवसीय दौरे के लिए रीवा आए मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही मैं अपने बहनों को एक उपहार दूंगा.
वीडियो नीचे है,,,
![MP News: सीएम शिवराज का रक्षाबंधन प्लान, प्रदेश की बहनों की भरेंगे झोली, मिल सकता है 3 हजार रुपए महीने 2 IMG 20230811 WA0003](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230811-WA0003-1024x524.jpg)
![MP News: सीएम शिवराज का रक्षाबंधन प्लान, प्रदेश की बहनों की भरेंगे झोली, मिल सकता है 3 हजार रुपए महीने 3 IMG 20230811 WA0007](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230811-WA0007-1024x524.jpg)
क्या है सीएम शिवराज का रक्षाबंधन प्लान
सीएम शिवराज ने साफ और स्पष्ट कह दिया है कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले मैं अपने बहनों से जुडूंगा और उनको मैं उपहार दूंगा। फिर आज सुबह उन्होंने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘ लाडली बहनों को अभी ₹1000 दे रहे हैं जल्द ही 3000 भी देंगे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही प्रदेश की लाडली बहनों के राशि में बदलाव कर सकते हैं, और कोई बड़ा उपहार दे सकते हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका को भी उपहार दिया जा सकता है। सीएम के इस रक्षाबंधन प्लान में बहने सम्मिलित हैं।
1.25 करोड़ बहनों की भरेंगे झोली
अपने एक दिवसीय दौरे के लिए रीवा आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि बहनों तुम्हारा भाई जब तक है तुम्हें किसी भी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अभी मैं तुम्हें ₹1000 महीने दे रहा हूं। जैसे ही सरकार के पास पैसे आते हैं तो यह राशि बढ़ती जाएगी और अंत में तुम्हें महीने में ₹3000 देंगे, जिससे तुम्हारी सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी, और हम तुम्हारी झोली भर देंगे,
"बात भरोसे की है"
लाड़ली बहनों को अभी ₹1 हजार दे रहे हैं, जल्द ही ₹3 हजार भी देंगे।
जनता है भाजपा के साथ। pic.twitter.com/On5IKLoT13
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 11, 2023