Mauganj

Mauganj News: कैबिनेट में पदों के मंजूरी के बाद कौन होंगे मऊगंज जिला के कलेक्टर और एसपी

Mauganj News: कैबिनेट में पदों के मंजूरी के बाद कौन होंगे मऊगंज जिला के कलेक्टर और एसपी

4 मार्च को सुबह के मुखिया के द्वारा मध्य प्रदेश का नवीन जिला मऊगंज बनाने की घोषणा की थी उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त से मऊगंज को जिला मान लिया जाएगा, जिसकी तैयारी भी जोरों सोरों की जा रही है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन परेड आयोजित की गई है। मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल के द्वारा समीक्षा की गई, मंत्रिमंडल बैठक में प्रस्तावित जिला को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही विभाग के पदों को प्रस्तावित किया गया है, जिसमे , अपर कलेक्टर के एक पद तथा संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के पाँच पदों को मंजूरी दी गई। बैठक में प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा के आधार पर सहायक लेखा अधिकारी के एक पद को मंजूरी दी गई। बैठक में अधीक्षक के एक पद, सहायक अधीक्षक के दो पद, ऑडिटर के एक पद, निज सहायक के एक पद, स्टेनोग्राफर के एक पद, सहायक ग्रेड दो के 13 पदों, सहायक ग्रेड तीन के 25 पदों, स्टेनो टायपिस्ट के तीन पदों, कम्प्यूटर के ऑपरेटर के तीन पदों, वाहन चालक के 6 पदों, जमादार के एक पद तथा भृत्य 31 पदों को मंजूरी दी गई।  

पूरी खबर नीचे है,,,

https://vindhyariyasat.com/?p=19000
Rewa news:कलेक्टर प्रतिभा पाल ने राजस्व अधिकारी के कार्यों में नये सीरे से कार्य विभाजन किया मऊगंज के संयुक्त कलेक्टर ये होंगे
IMG 20230803 WA0072
MP News : पांच लाख छात्र-छात्राओं को तोहफा देंगे CM शिवराज, 17 और 23 अगस्त को खाते में भेजी जाएगी राशि

मऊगंज के कलेक्टर और एसपी 

मंत्रिमंडल बैठक में नवीन जिला मऊगंज और विभागीय पदों के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद, कलेक्टर और एसपी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के नवीन पदस्थापना जल्द ही की जा सकती है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 15 अगस्त को जिला मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है जिला मुख्यालय में तिरंगा झंडा कलेक्टर ही फहरा सकते है। जल्द ही कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना नवीन जिला मऊगंज में की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है नवीन जिला मऊगंज में कौन होंगे कलेक्टर और एसपी, 

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button