Mauganj

Mauganj News: सोनिया मीणा महज 4 घंटे रही मऊगंज की कलेक्टर जाने ऐसा क्यों 

Mauganj News: सोनिया मीणा महज 4 घंटे रही मऊगंज की कलेक्टर जाने ऐसा क्यों 

मध्य प्रदेश का 53 वा जिला मऊगंज बन चुका है। ऐसे में विभागों के विभिन्न पद स्थापित किए गए हैं जिनमें से एसपी और कलेक्टर के नवीन पदस्थापना भी की गई है। पर उसके पहले एक बड़ा उलटफेर हुआ है जहां मऊगंज के नए कलेक्टर सोनिया मीणा और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन है, पर खबर आई की मऊगंज की कलेक्टर सोनिया मीणा महज 4 घंटे के लिए ही मऊगंज की कलेक्टर रही, जिसके बाद वह आदेश निरस्त किया गया , हालाकि की वह अस्थाई रूप से आदेश किया गया था, जिसके बाद एक और आदेश जारी हुआ जिसमे IAS अजय श्रीवास्तव को मऊगंज जिला का कलेक्टर बनाया गया, 

सोनिया मीणा का आदेश निरस्त 

आदेश किया गया की, इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 13 अगस्त, 2023 द्वारा सुश्री सोनिया मीना, भाप्रसे (2013), संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (MAPCET) ( अतिरिक्त प्रभार) को कलेक्टर, जिला मऊगंज पदस्थ किया गया था. एतद् द्वारा निरस्त किया जाता है। 

अजय श्रीवास्तव होंगे मऊगंज के कलेक्टर 

 अजय श्रीवास्तव, भाप्रसे (2013) अपर आयुक्त, आदिवासी विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल ( अतिरिक्त प्रभार) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से कलेक्टर, जिला मऊगंज के पद पर पदस्थ किया जाता है।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button