मध्य प्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए गुड न्यूज फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि देगी सरकार, सीएम ने दिए निर्देश

MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए गुड न्यूज फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि देगी सरकार, सीएम ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए गुड न्यूज़ है। बारिश के वजह से फसलों के नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक बड़ा बयान सामने आया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उनको राहत राशि दी जाए, मध्य प्रदेश में लगभग अच्छी बारिश का दौर शुरू है। वर्षा की कमी अब समाप्त हो चुकी है, मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी बारिश के लिए मैं महाकाल को प्रणाम करता हूं। अतिवृष्ट से सतर्क रहना होगा फसलों को थोड़ा सा नुकसान हुआ है आकलन करके सर्वे कराया जाएगा जिसमें RBC – 6-4 के अंतर्गत किसानों को राहत राशि दी जाएगी,

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वासन दिए थे कि वर्षा की कमी की स्थिति में हम हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेंगे. इस संकट की घड़ी में हम प्रदेश वासियों के साथ हैं। ईश्वर न करे की फसल खराब हो. लेकिन ,अगर ऐसी स्थिति बनती है तो हम सर्वे करेंगे और साथ ही मुआवजे के साथ फसल बीमा की राशि भी किसानों को देंगे। सीएम ने कहा कि किसान भाई चिंता ना करें सरकार उनके साथ है हम जमीन आसमान एक कर देंगे जो संभव होगा वह करेंगे।

पूरी खबर नीचे है,,,

20230916 013709
क्या आप जानते है? मध्य प्रदेश में 450 रुपए हो गया गैस सिलेंडर, जिनका योजना में नहीं है नाम, ऐसे खाते में आएंगे पैसे
20230916 010704
अगले 24 घंटे मध्य प्रदेश के इन जिलों में कहर बनकर टूटेगा मौसम, होगी अतिशय बारिश

कमलनाथ ने सीएम को लिखा था पत्र  

सबसे खास बात है। कि 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने सूखे की वजह से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराने एवं त्वरित मुआवजा दिए जाने की कहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा की विदिशा ,खरगोन ,सीहोर, हरदा ,होशंगाबाद ,नीमच विभिन्न जिलों में सूचना मिल रही है। कि प्रदेश में अल्प वर्षा दीर्घ अंतराल तक वर्षा नहीं होने से सूखे की स्थिति निर्मित हुई है। जिसमें फसलों का नुकसान हुआ है जिसके कारण किसान अत्यधिक पीड़ित एवं चिंतित हैं

सितंबर अंत तक जारी हो सकती है फसल बीमा 2022 की राशि  

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो किसानों को फसल बीमा साल 2022 की भी राशि सितंबर तक के खाते में भेजी जाएगी, साल 2022-23 में खरीफ और रबी की फसलों का नुकसान का सर्वे करने के बाद क्षतिपूर्व के दावे बीमा कंपनियों को प्रस्तुत किए जा चुके। ऐसी उम्मीद की जा रही की 27 से 28 सितंबर को एक बार फिर 2022 की बीमा राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी, इस संबंध में राज्य सरकार कार्यक्रम कर सकती है। जिसमें मुख्यमंत्री किसानों के खाते में राशि अंतरित कर सकती हैं। लेकिन ,अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button