मध्य प्रदेशराजनीति

MP News: एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

2, 69 हजार 144 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये

MP assembly Elections 2013: MP विधानसभा निर्वाचन-2023 की आदर्श आचरण संहिता 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन ने बताया कि पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेंस, विस्फोटक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में अब तक आपराधिक प्रवृत्ति के 1 लाख 60 हजार 926 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। साथ ही 40 हजार 783 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंटों की तामीली करा ली गई है।

पूरी खबर नीचे है…

20231107 195552
धनतेरस से पहले सोना का दाम अचानक गिरा, चांदी हुई 900 रूपए सस्ती, जानिए क्या है दाम?
IMG 20231107 WA0074
Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने कातिलाना डांस से लगाई स्टेज पर आग डांस देख लोग हुए दीवाने!
IMG 20231107 WA0065
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की अपात्र सूची जारी इनके खाते में नही आएगी 15वी किस्त

 राजन ने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 69 हजार 144 लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा लिये गये हैं। 730 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अब तक 2 हजार 889 अवैध हथियार, 683 कार्टिज, 3 हजार 919 विस्फोटक पदार्थ एवं 1 बम भी मिला हैं। ये सभी सामग्रियां तत्काल जब्त कर ली गई हैं। प्रदेश में कुल 376 अंतर्राज्यीय नाकों एवं 696 आंतरिक नाकों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। प्रदेश में 839 फ्लाईंग स्क्वाड (उड़नदस्ता), 994 सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं 99 क्विक रिसपांस टीम (क्यूआरटी) कार्य कर रही हैं।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button