Mauganjरीवा

रीवा और मऊगंज इतने बजे से होगा मतदान, 2014 मतदान केंद्र , EVM से कराए जाएंगे मतदान 

REWA NEWS रीवा और मऊगंज जिले के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जायेगे। मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित व्हीव्हीपैट EVM का उपयोग किया जाएगा। जिले में 18 लाख 35 हजार से ज्यादा मतदाताओं के मतदान के लिए 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें मतदान कराने के लिए EVM का द्वितीय रेण्डमाइजेशन कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में किया गया। प्रेक्षकों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुसार जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल ओर प्रभारी अधिकारी EVM आदित्य सिंह कार्यपालन यंत्री ने रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही पूरी की। इस अवसर पर प्रेक्षक अभय सिंह, प्रेक्षक श्री सुहास कृष्ण दिवासे, प्रेक्षक केएन रमेश, प्रेक्षक विनीत कुमार तथा प्रेक्षक डॉ अश्वनी कुमार शर्मा शमिल रहे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने जानकारी दी कि 2014 मतदान केन्द्रों के लिए कुल 2723 बैलेट यूनिट, 2416 कंट्रोल यूनिट तथा 2617 व्हीव्हीपैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 % अधिक मशीनें इनमें शामिल हैं। रेण्डमाइजेशन के बाद मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों तथा उम्मीदवारों को ईव्हीएम की सूची प्रदान की गई।

पूरी खबर नीचे है…

20231107 195552 1
धनतेरस से पहले सोना का दाम अचानक गिरा, चांदी हुई 900 रूपए सस्ती, जानिए क्या है दाम?
IMG 20231107 WA0055
मौत का कोई ठिकाना नहीं, इस अदाकार की कैमरे के सामने हुई मौत

Mauganj News: विधानसभा क्षेत्र 68 सिरमौर के 243 मतदान केन्द्रों के लिए 292 बैलेट यूनिट, 292 कंट्रोल यूनिट तथा 316 व्हीव्ही पैट का रेण्डमाइजेशन किया गया। विधानसभा क्षेत्र 69 सेमरिया के 241 मतदान केन्द्रों के लिए 289 बैलेट यूनिट, 289 कंट्रोल यूनिट तथा 313 व्हीव्ही पैट का रेण्डमाइजेशन किया गया। विधानसभा क्षेत्र 70 त्योंथर के 231 मतदान केन्द्रों के लिए 277 बैलेट यूनिट, 277 कंट्रोल यूनिट तथा 300 व्हीव्ही पैट का रेण्डमाइजेशन किया गया। विधानसभा क्षेत्र 71 मऊगंज के 251 मतदान केन्द्रों के लिए 301 बैलेट यूनिट, 301 कंट्रोल यूनिट तथा 326 व्हीव्ही पैट का रेण्डमाइजेशन किया गया। विधानसभा क्षेत्र 72 देवतालाब के 267 मतदान केन्द्रों के लिए 320 बैलेट यूनिट, 320 कंट्रोल यूनिट तथा 347 व्हीव्ही पैट का रेण्डमाइजेशन किया गया। विधानसभा क्षेत्र 73 मनगवां के 281 मतदान केन्द्रों के लिए 337 बैलेट यूनिट, 337 कंट्रोल यूनिट तथा 365 व्हीव्ही पैट का रेण्डमाइजेशन किया गया। विधानसभा क्षेत्र 74 रीवा के 244 मतदान केन्द्रों के लिए 293 बैलेट यूनिट, 293 कंट्रोल यूनिट तथा 317 व्हीव्ही पैट का रेण्डमाइजेशन किया गया। विधानसभा क्षेत्र 75 गुढ़ में उम्मीदवारों की संख्या 20 होने के कारण यहाँ दो बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। यहाँ के 256 मतदान केन्द्रों के लिए 614 बैलेट यूनिट, 307 कंट्रोल यूनिट तथा 333 व्हीव्ही पैट का रेण्डमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग आफीसर उपस्थित रहे।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button