क्राइम ख़बररीवा

Rewa news: रीवा में लुटेरी दुल्हन के साजिश में फंसे लड़के वाले, फिल्मी अंदाज में हुई ठगी, जानिए पूरा 

रीवा जिले में ठगी का एक अजीब गरीब मामला सामने देखने को मिला। समान थाना अंतर्गत आने वाले एक इलाके में लड़की ने कुछ फिल्मी अंदाज में दुल्हन बनकर एक युवक के साथ ठगी की। ऐसा कहा जा रहा है कि लड़के और लड़की के बीच फोन में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था

Rewa Ki News: आपको बता दे. रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आया। एक युवक शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ है। ठगी का शिकार हुआ दूल्हा पुलिस थाने पहुंचा और लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताया गया कि बीते दिनों पीड़ित युवक का विवाह तय हुआ था विवाह से पहले होने वाली ओली की रस्म किराए के मकान में रह रही युवती के यहां पूरा हुआ। इस रश्म में मिले गहने ,रकम ,साड़ी समेत अन्य सामग्री लेकर लुटेरी दुल्हन अपने मां के साथ रफू चक्कर हो गई

मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो जुड़वानी निवासी अशोक तिवारी का विवाह सामान थाना क्षेत्र में किराए के मकान लेकर रहने वाली पूजा तिवारी के साथ तय हुआ था। युवक की माने उसी के गांव के एक व्यक्ति के साथ शादी की चर्चा की थी, इसके कुछ दिनों के बाद उस व्यक्ति ने अपने परिचित अशोक तिवारी का पूजा तिवारी और उसकी मां से अशोक का संपर्क कराया, इसके कुछ दिन बाद शादी तय हो गई। बीते गुरुवार को शादी से पहले ओली हुई थी, युवक के परिवार वालों ने शादी के पहले दुल्हन को शगुन के तौर पर सामग्री जेवर  रकम एवं अन्य चीज दी थी

पूरी खबर नीचे है…

20231126 153057
बीच सड़क पर परिवारिक हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी छोड़ सास को घर ले जाने की जिद करता रहा, दामाद
20231126 101710
परिणीति चोपड़ा शादी के बाद कुछ ऐसी नजर आई, इस अवतार में देख फैंस के उड़े होश, वीडियो हुआ वायरल
20231126 122619
सीधी के सौम्य खेलेंगे इंडिया अंडर -19, बनाए गए उप कप्तान, 10 दिसंबर को पकिस्तान से होगा मुकाबला

पुलिस थाना पहुंचा मामला

ओली की रस्म होने के कुछ घंटे के बाद  दुल्हन पूजा तिवारी अपनी मां के साथ ओली की रस्म में मिली हुई चीजों को लेकर गायब हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही पीड़ित परिवार को लगी तो वह ठग महिलाओं को चारों तरफ ढूंढने लगे ।जिसके बाद भी उनकी जानकारी नहीं लग पाई. इसके बाद तत्काल पीड़ित ने इसकी शिकायत सामान थाने में दर्ज कर दी. जिस पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए लटेरी दुल्हन और उसकी मां की तलाश शुरू की है

लूट की वारदात में दुल्हन के साथ मां शामिल

पीड़ित पक्ष का कहना है की ओली की रस्म जिसमें साड़ी गहने अन्य सामान युवती को दिया गया था। सामान मिलने के बाद युवती रात में ही अपने मां के साथ फरार हो गई। जिसकी सुबह इस बात की जानकारी मिलने पर उसकी तलाश करने मकान में आया तो मकान खाली मिला. काफी ढूंढने के बाद युवती का कुछ अता-पता नहीं चल सका, इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने कुछ दिन पूर्व ही युवती को यह मकान दिलवाया था। जिसमे  उसको ₹5000 व राशन दिया था, फिलहाल पुलिस शिकायती आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button