Mauganj

मऊगंज के इन 8 प्रत्याशियों पर नोटा भारी, भाजपा को मिली बड़ी जीत, जानिए क्या है? हाल 

Election result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अब स्पष्ट हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. 4 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मऊगंज जिला की घोषणा की गई थी जो यह फैसला भाजपा के पक्ष में आया. भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल ने मऊगंज के पूर्व विधायक कांग्रेस प्रत्याशी सुखेंद्र सिंह बन्ना को करारी हार दी है। मऊगंज विधानसभा से भाजपा ने दूसरी बार अपनी सरकार बनाने में सफलता हासिल की है. वहीं आठ प्रत्याशियों पर नोटा भारी पड़ा है।

मऊगंज में एक बार फिर बीजेपी सरकार

मध्य प्रदेश का 53 वा जिला बना मऊगंज विधानसभा सीट में भाजपा का दाव सफल रहा। 4 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इसे जिला बनाने की घोषणा की गई थी इसके बाद यह विधानसभा सीट भाजपा के खेमे में आई है. यहां के क्षेत्रीय नेता पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना को भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल हार मिली है। आपको बता दें सुखेंद्र सिंह बन्ना 62945 वोट मिले जबकि प्रदीप पटेल को 70119 वोट मिले, वही 7147 वोटो से जीत हासिल की. 2018 में सुखेंद्र सिंह बन्ना को 36,661 वोट मिले थे.

मऊगंज के इन 8 प्रत्याशियों पर नोटा भारी

एक तरफ मऊगंज में नोटा को कई प्रत्याशियों से अधिक मत मिले है. आपको बतादें कुल 155341 की मतगणना हुई. जिसमें 1473 नोटा को मिला है। मऊगंज के 8 प्रत्याशियों पर नोटा भारी है, जिसमे – नूर मोहम्मद 991, ब्रह्मदत्त मिश्रा 971, सुसीला गुप्ता 937, मेहरसुया 532, ध्रुव नारायण मिश्रा 349, सुरेश कुमार सेन 337, रामबहादुर पटेल 276, ददन प्रसाद मिश्रा 268,

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button