स्पोर्ट्स

IPL 2024: IPL मैच के दौरान रोहित शर्मा परिवार के साथ मनाई होली, बेटी के साथ मस्ती करते नजर आए हिटमैन 

Holi 2024: भारतीय टीम के कप्तान वर्तमान में मुंबई इंडियन्स के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा परिवार के साथ होली मनाते नज़र आए, बेटी समायरा के साथ खूब मस्ती करते देखे गए

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान (IPL 2024 ) मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा आज परिवार के साथ होली मनाते देखे गए, बेटी समायरा के साथ  उन्होंने खूब सारी मस्ती की जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। हाल ही में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर चर्चाएं भी तेजी से उठ रही थी ,लेकिन इन सबको पीछे छोड़ रोहित शर्मा परिवार के साथ होली मनाते नजर आए. जिसको देखे फैंस गदगद हुए 

रोहित शर्मा ने मनाई जानदार होली

पूरे देश  और दुनिया में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। यह पर्व कुछ हफ्ते तक मनाया जाएगा, बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक इस त्योहार से दूरी नहीं बना पाए इसी दिशा में इंडियन क्रिकेट टीम के क्रिकेटर भी होली को एंजॉय करते नजर आए, वही रोहित शर्मा भी भारत में होली को सेलिब्रेट करते देखे गए. उन्होंने रंगों के साथ खूब सारी मस्ती की 

IMG 20240325 WA0002

बेटी समायरा के साथ खूब की मस्ती

रोहित शर्मा अपनी बेटी समायरा और पत्नी रितिका सजदे के साथ होली में खूब सारी मस्ती की उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित बेटी के साथ बच्चा बन मस्ती कर रहे है, रोहित अपनी पत्नी रितिका को गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी 

IMG 20240325 WA0003
बेटी के साथ होली एंजॉय करते नज़र आए रोहित शर्मा

हार्दिक रोहित विवाद में?

हाल ही में आईपीएल 2024 के दौरान रोहित शर्मा फैंस हार्दिक पांड्या को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है की हार्दिक पांड्या जानबूझकर रोहित शर्मा को इधर-उधर ग्राउंड में फील्डिंग लगाकर बदला ले रहे हैं। जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या है और वह खिलाड़ियों को दिशा निर्देश दे रहे थे कि कौन खिलाड़ी कहां फील्डिंग करेगा. इसी दौरान रोहित शर्मा फैंस हार्दिक पांड्या से काफी नाराज हो गए और  खरी खोटी सुना डाली, फिलहाल इस मामले में दोनों खिलाड़ी चुप है और होली एंजॉय कर रहे. 

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button