BIG NEWS

Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी 12 जुलाई को धूमधाम से मुंबई में होगी

Anant Ambani and Radhika Merchant's wedding will take place on July 12 in Mumbai with great pomp

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding Date : भारत के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई में 12 जुलाई को होने जा रही है। यह शादी मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। शादी हिंदू वेदिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगी।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 को शुभ विवाह यानी शादी का मुख्य समारोह होगा। शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। रविवार, 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई में धूम मचाने वाला है। यह शादी देश के सबसे बड़े उद्योगपति परिवार की होने के नाते चर्चा का विषय बनी हुई है। देश के तमाम बड़े सितारे और हस्तियां इस शादी में शामिल होने वाली हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी एक शानदार और यादगार आयोजन होने वाला है। यह शादी देश में एक ऐतिहासिक आयोजन के तौर पर याद रखी जाएगी।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button