BIG NEWSनेशनल हेडलाइंस

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

गौतम अडानी (Gautam Adani) अब एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। उन्होंनें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक शुक्रवार को अडानी की नेटवर्थ में 5.45 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें और एशिया में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। अडानी शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। इस साल उनकी नेटवर्थ में 26.8 अरब डॉलर की तेजी आई है।

पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई थी। लेकिन उन्होंने काफी हद तक इसकी भरपाई कर ली है।

दुनिया के दस टॉप अरबपतियों की लिस्ट (List of top ten billionaires in the world)

  1. बर्नार्ड अरनॉल्ट (207 अरब डॉलर)
  2. एलन मस्क (203 अरब डॉलर)
  3. जेफ बेजोस (199 अरब डॉलर)
  4. मार्क जकरबर्ग (166 अरब डॉलर)
  5. लैरी पेज (153 अरब डॉलर)
  6. बिल गेट्स (152 अरब डॉलर)
  7. सर्गेई ब्रिन (145 अरब डॉलर)
  8. स्टीव बालमर (144 अरब डॉलर)
  9. वॉरेन बफे (137 अरब डॉलर)
  10. लैरी एलिसन (132 अरब डॉलर)

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button