BIG NEWSमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस मध्य प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है।

लोकसभा चुनाव मे आज अंतिम चरण का मतदान जारी है। अब सभी को 4 जून को आने वाले परिणाम का इंतजार है। रिज़ल्ट आने से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल के बीजेपी मीडिया सेंटर में मीडिया को संबोधित किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ये दावा किया है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी 29 में से 29 सीटें जीतेगी। उन्होने आगे कहा कि इस बार कांग्रेस मध्य प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में 29 में से 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है कांग्रेस में बराबरी से चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं बची। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चुनाव प्रबंधन को लेकर जानकारी दी।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button