मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदान किये रोजगार प्रमाण पत्र

प्रवीण कुमार कुशवाहा।। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नित नई विकास की गाथा लिख रहा है, नये कीर्तिमान रच रहा है। आधारभूत सुविधाओं से लेकर वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश तेज गति से विकास कर रहा है। यह युवाशक्ति के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विशाल मानव शक्ति एकजुट होकर प्रयास में लग जाये तो शीघ्र ही भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के शीर्ष में होगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विभिन्न कंपनियों में चयनित युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में समय की मांग अनुसार व्यवसाय आधारित शिक्षा व्यवस्था को प्रमुखता दी गयी है। ताकि भारत अपने मानव संसाधन का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर चहुँमुखी विकास की ओर तेज गति से आगे बढ़े और युवाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।

उप मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में भी कार्य करें मन लगाकर कार्य करें अपने परिवार का प्रदेश का और देश का मान बढ़ायें।

Zainab

News Editor।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button