मध्य प्रदेश

शपथ ग्रहण समारोह मे मध्य प्रदेश के 5 लोकसभा सांसद मंत्रीपरिषद मे शामिल

State Cabinet Minister : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कल हुए शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश के 5 लोकसभा सांसदों को मंत्री परिषद में शामिल किया गया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान, गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीकमगढ़ के सांसद, डॉ. वीरेंद्र कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। साथ ही बैतूल सांसद दुर्गा दास उईके और धार की सांसद सावित्री ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया गया है।

श्री उईके और सावित्री ठाकुर को पहली बार मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण के पश्चात तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चयन पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों को मंगल कामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य एल मुरूगन के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर उन्हें भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्राप्त प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश के विकास को नए आयाम प्रदान करेगा।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button