नेशनल हेडलाइंस

NDA गठबंधन की सरकार में BJP के सहयोगी दल को मिला कौनसा मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट

NDA गठबंधन की सरकार में मंत्रिमंडल विभागों का बटवारा हो गया। गृह मंत्रालय अमित शाह को दिया गया है। राजनाथ सिंह एक बार फिर रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। सहयोगी दलों की बात करें तो जीतन राम मांझी को सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय, चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और के राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। जेडीयू नेता ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री बनाया गया है।

NDA गतबंधन की सरकार में सहयोगी दलों के 11 मंत्री बनाए गए हैं। 5 कैबिनेट, 2 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री।

राजनीतिक दल नाम मंत्रालय
JDU ललन सिंह पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी
LJP (R) चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण
HAM जीतन राम मांझी सूक्ष्म एवं लघु उद्योग
JDS एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय
TDP के राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन

 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

  1. राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी को कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
  2. शिव सेना नेता प्रताप राव यादव को आयुष मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में भी काम करेंगे।

PM मोदी की कैबिनेट में सहयोगी दलों से 4 राज्य मंत्री होंगे।

  1. जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ टैगोर को कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है।
  2. टीडीपी नेता डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी को ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री बनाया गया है।
  3. आरपीआई के रामदास अठावले को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
  4. अपना दल की अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है।

 

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button