मध्य प्रदेश

उज्जैन में कचरा बीनने वाली महिला से दिनदहाड़े दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सड़क किनारे दिनदहाड़े एक महिला से रेप किया गया। इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि आसपास खड़े लोग महिला को बचाने की बजाय वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर क्या है ?

CSP ओपी मिश्रा ने मीडिया को बताया कि वारदात बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर के आसपास रहने वाली 45 वर्षीय महिला कचरा-प्लास्टिक बीनने का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह कोयला फाटक के पास कचरा बीन रही थी तभी उसे एक युवक मिला। उसने अपना नाम लोकेश बताया। लोकेश ने महिला को बहला-फुसला कर शराब पिलाई। इसके बाद वह महिला को बहाने से सड़क पर लगे डस्टबिन की आड़ में ले गया और फुटपाथ पर ही महिला से दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button