मध्य प्रदेशराजनीति

CM शिवराज ने कर दी बड़ी घोषणा आशा उषा कार्यकर्ताओं के वेतन में तीन गुना वृद्धि और भी मिलेंगे लाभ!

CM शिवराज ने कर दी बड़ी घोषणा आशा उषा कार्यकर्ताओं के वेतन में तीन गुना वृद्धि और भी मिलेंगे लाभ!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश की जनता एवं महिलाओं को लुभाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं चाहे बात करें लाडली बहना योजना की या आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतन वृद्धि की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आशा एवं उषा कार्यकर्ताओं के वेतन में भी वृद्धि कर दी है आशा एवं आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 3 गुना वृद्धि की गई है वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर साल ₹1000 की वृद्धि होती रहेगी।

आपको बता दें मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमर कस ली है वहीं मध्य प्रदेश की जनता एवं महिलाओं के लिए नई नई योजना बना रहे हैं।

सीएम शिवराज की बहुचर्चित स्कीम लाडली बहना योजना की दो किस्ते महिलाओं के खाते में आ चुकी हैं वहीं तीसरी किस्त 10 अगस्त को आने वाली है इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आशा एवं आशा कार्यकर्ताओं के लिए भी कई विभिन्न घोषणाएं कर दी हैं।

आशा उषा कार्यकर्ताओं को मिली ये सौगात

आशा कार्यकर्ता बहनों को इंसेंटिव देने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा ब्लॉक स्तर पर ही इसकी व्यवस्था की जाएगी।

आशा और पर्यवेक्षक आशा बहनों की सेना भर्ती की आयु 60 साल से 62 साल तक हो जाएगी।

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना गंभीर लापरवाही के किसी भी बहन को सेवा से निष्कासित नहीं किया जा सकता।

आशा उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनो को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

प्रत्येक आशा उषा बहनों को भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा एवं उनको लाभ दिया जाएगा।

आशा एवं आशा कार्यकर्ता बहनों को आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

आशा कार्यकर्ता बहनों के वेतन भुगतान और सत्यापन आशा डायरी के आधार पर सहयोगी यों के सत्यापन के उपरांत दिया जाएगा।

आशा कार्यकर्ता बहनों का मानदेय ₹2000 से बढ़कर ₹6000 दिया जाएगा हर साल इसमें ₹1000 की वृद्धि भी की जाएगी।

आशा उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को सेना भर्ती के बाद ₹100000 की राशि दी जाएगी।

आशा उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को ₹500000 का चिकित्सा और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।

आपको बता दें आशा एवं उषा कार्यकर्ताओं के लिए सीएम शिवराज ने यह भी घोषणा की है उनको लाडली बहना योजना में पात्र रखा जाएगा यानी उनको लाडली बहना योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

 

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button