लाइफ स्टाइल

Hair Care Tips : झड़ते बालो से हो गए है परेशान तो, बालो मे लगाए मछली का तेल

Benefits of Fish Oil in Hindi

Hair Care Tips : आजकल बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग बालों के झड़ने से काफी परेशान रहते हैं। लोग इससे बचने के लिए न जाने क्या-क्या उपाय करते हैं, फिर भी कोई फायदा नजर नहीं आता। कुछ लोग अपने बालों पर अंडे लगाते हैं, अलग-अलग शैंपू आज़माते हैं। लेकिन आज हम आपको एक खास तरह के तेल के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ आपके बालों को चमकदार बनाएगा, बल्कि बालों के टूटने की समस्या से भी छुटकारा दिलाएगा। इसके लिए आप मछली का तेल लगाना शुरू कर दें। जी हां, यह नाम सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह बालों के लिए बेहद असरदार तेल है। आइए जानते हैं इसे बालों पर कैसे इस्तेमाल करें।

बालों में मछली का तेल कैसे लगाएं. How to Use Fish Oil in Hindi

अपने सूखे बालों पर लगाने के लिए मछली के तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाएं। फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं। आपको बता दें, मछली का तेल एक कैप्सूल में आता है। इसे खरीद लें और फिर इस कैप्सूल को नारियल तेल के साथ मिला लें। बालों की जड़ों पर लगाएं. अगर आप सुबह शैंपू करने जा रहे हैं तो 1 घंटा पहले इसे लगाएं और फिर बाल धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

मछली के तेल के फायदे – Benefits of Fish Oil in Hindi

बालों में मछली का तेल लगाने से बालों को भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 मिलता है। दरअसल, ओमेगा-3 बालों के लिए एक जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। साथ ही दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलता है। मछली का तेल सिर की त्वचा को स्वस्थ रखता है। यह सिर की त्वचा में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे बालों का झड़ना रुक जाता है।

Zainab

News Editor।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button