नेशनल हेडलाइंसस्पोर्ट्स

Ind vs Eng: धोनी की सरजमी पर भारत ने इंग्लैंड को रौदा, ध्रुव और गिल बने घातक 

India win England test series

India vs England 4th test Win india: रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे भारत और इंग्लैंड के चौथे टेस्ट में भारत को शानदार जीत मिली है। एक बार फिर ध्रुव जुरेल (Dhruv jurel) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कमाल दिखाया है रविंद्र जडेजा और अक्षदीप ने गजब की गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। ध्रुव ने 149 गेंद पर 90 रन बनाए जायसवाल ने 117 गेंद खेलकर 73 रन बनाए जिसके चौथे दिन रोहित शर्मा अच्छे प्रदर्शन में नजर आए 81 गेंद पर 55 रन जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल थे यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया शुभ्मन गिल 154 गेंद पर 52 रन और ध्रुव 77 गेंद में 39 रन बनाए जिसके वजह से भारत को जीत मिली। 

भारत ने पांच विकेट से दर्ज की जीत India won by five wickets 

रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला खेला गया जिसमें भारत ने 5 विकेट से इंग्लैंड को रौंद दिया। अब तक इस सीरीज में भारत 3-1 से आगे है। चौथे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन भारत ने कारनामा कर दिखाया है एक बार फिर ध्रुव और शुभमन गिल ने शानदार पारी खेल भारत को चौथे दिन के सुबह के बाद जीत दिलाई है। 

ध्रुव और गिल बने घातक 

इंग्लैंड ने इंडिया को 192 का लक्ष्य दूसरी इनिंग में दिया जिसकी जवाबी कार्यवाही में कप्तान रोहित शर्मा 84 गेंद पर 55 रन बनाकर भारत की स्थिति को मजबूत किया जिसके बाद शुभमन गिल शानदार लय में नजर आए और 124 गेंद पर 52 रन स्कोर किया इसके बाद ध्रुव जुरल ने कमान संभाल ली और 77 गेंद पर 39 रन का स्कोर किया इसी के साथ शुभमन गिल और ध्रुव इंग्लैंड के लिए घातक साबित हुए 

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button