BIG NEWS

बनारसी लंगड़ा आम पर भी हुआ गर्मी का असर, नही भेजा जाएगा विदेश।

बनारस का विश्व प्रसिद्ध लगड़ा आम इस बार विदेश नहीं जायेगा। इस बार गर्मी व लगातार पछुआ हवा चलने के कारण कम पैदावार होने के साथ ही आम के साइज भी छोटे हो गए है। जिस कारण इस बार बनारसी लंगड़ा आम को विदेश नही भेजा जाएगा।

किसान व एफपीओ के सदस्य शार्दुल विक्रम ने कहा कि पूर्वा हवा के न चलने के कारण इस बार आम की गुणवत्ता में कमी आई है। इस कारण यह बाहर जाने लायक स्थिति में नही है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जाने के कारण किसानों की आमदनी में इजाफा हो रहा था। इस बार लोकल बाजार में बाहरी आम की आवक कम होने के कारण हमारे आम की खपत ज्यादा है।

शार्दुल ने बताया कि जापान से आई टीम ने भी हमारे आम की गुणवत्ता को परखा था और वह प्रभावित भी दिखे है। वही लोकल बाजारों में भी लंगडा आम हर जगह बिकते हुए देखा जा रहा है।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button