BIG NEWSस्पोर्ट्स

Virat और Anushka भारत छोड़कर लंदन में बसाएंगे घर ! पढिए खबर

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन बस जाने की खबरों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।दरअसल, मुंबई में विक्ट्री परेड के तुरंत बाद विराट के लंदन चले जाने से अटकलें तेज हो गईं कि वह हमेशा लंदन में ही रहेंगे।हालांकि इन बातों पर कपल का अभी तक उनके तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आया है।

विराट की फीमेल फैन ने अपने एक्स पोस्ट पर पूछा है कि क्या संन्यास के बाद विराट कोहली लंदन शिफ्ट हो जाएंगे? फीमेल फैन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं कि अनुष्का-विराट अब लंदन में होंगे।

चर्चा का एक वजह यह भी है की, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटे अकाय  जन्म से पहले ही लंदन में रह रहें हैं। और अकाय के जन्म के बाद भी दंपति महीनों तक बच्चों के साथ लंदन में ही रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, दंपति के इस फैसले की वजह उनके परिवार की निजता बताई जा रही है। दम्पति चाहते हैं कि उनके बच्चे इस चकाचौंध से दूर रहें। यही कारण है कि दंपति ने हमेशा मीडिया से अनुरोध किया है कि वे उनके बच्चों की तस्वीरें न लें।

विराट और अनुष्का देश के सबसे बड़े सेलिब्रिटीज में से एक हैं।ऐसे में वह जहां जाते हैं मीडिया उनके पीछे होती है। यही कारण है कि विराट और अनुष्का इन सबसे दूर अपने बच्चों का पालन पोषण करना चाहते हैं ताकि इसका असर उन पर ना पड़े।

विराट कोहली ये कई बार कह चुके हैं कि उन्हें यूरोप में रहना अच्छा लगता है। उन्हें ऐसा लगता है कि वह वहां, आम जिंदगी जी रहे हैं। विराट बिना किसी टेंशन के अपने परिवार के साथ वहां खुलेआम सड़कों पर घूम सकते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button