मध्य प्रदेश

Weather Update : रीवा सीधी समेत मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update : मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों मे लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। जिससे प्रदेश के तापमान मे भी कमी आई है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, वहीं कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। इस दौरान मऊगंज में सबसे अधिक बारिश हुई, अधिकतम जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम होकर 35 तक आ गया है।

प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान निवाड़ी और ग्वालियर का दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को शिवपुरी, विदिशा, गुना, अशोकनगर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल और अनूपपुर में सबसे अधिक बारिश होने की संभावना हैं। आगामी एक से दो दिनों में उज्जैन संभाग, सागर संभाग, जबलपुर संभाग, चंबल संभाग और ग्वालियर संभाग में भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है,

मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 जुलाई तक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन अलग -अलग समय के अनुसार बारिश होगी।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button