सिंगरौली

जब सिंगरौली कलेक्टर किसानों से मिलने पैदल ही पहुंच गए खेत,जानिए फिर क्या हुआ ?

When Singrauli collector reached the farm on foot to meet the farmers

सिंगरौली कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा माड़ा तहसील भ्रमण के दौरान कोयलखूथ निवासरी किसान श्यामलाल शाह के खेत में पैदल चलकर पहुचे। कलेक्टर ने किसान श्यामलाल चर्चा कर खाद बीज की उपलंब्धता के साथ साथ संबंधित किसान के खेती बाड़ी में आने वाली समस्याओं सहित राजस्व से संबंधित समस्याओं से अवगत हुये।

किसानो के समस्याओं का त्वारित निराकरण

कलेक्टर को खेत पर पाकर अगल बगल किसानो द्वारा कलेक्टर के पास पहुचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर कलेक्टर ने किसानो के समस्याओं का त्वारित निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए निर्देश।

किसानो के समाधान के लिए राजस्व महाअभियान

कलेक्टर ने किसानों को राजस्व महाअभियान के संबंध में अवगत कराया गया। तथा कहा कि आप सब अपने साथ ही अपने ग्राम में निवासरत किसानो को अवगत कराये कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के राजस्व प्रकरणो के निराकरण हेतु राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा जिसमें अविवादित वटनवरा, नामातरण, सीमांकन सहित पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ दिया जायेगा। साथ ही अभियान के दौरान अभिलेखो में जो त्रृटियां है उनका भी निराकरण कराया जायेगा।

आप सब अभियान में शामिल होकर अपने राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण कराये।

पहली बार किसान कलेक्टर को अपने खेत में पाकर काफी खुश हुये।इस दौरान एसडीएम माड़ा राजेश शुक्ला, तहसीलदार अजय राज सिंह कछवाह, नायब तहसीलदार छत्रपाल सिंह, सुनील दत्त मिश्रा सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button