मुख्यमंत्री का कर्मचारियों के लिए बड़ा उपहार, मानदेय में 1200 की वृद्धि आदेश हुआ जारी, अब खाते में आएंगे 7200 रुपए
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री
मुख्य्मंत्री का कर्मचारियों के लिए बड़ा उपहार, मानदेय में 1200 की वृद्धि आदेश हुआ जारी, अब खाते में आएंगे 7200 रुपए
कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानदेय में वृद्धि की गई. इसके लिए मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा कर दी गई और उस घोषणा पर अमल किया गया है। सितंबर महीने में इसे लागू किया जाएगा इसके लिए आदेश जारी किए गए.
छत्तीसगढ़ में लगातार सीएम के द्वारा कर्मचारियों को बड़े उपहार दिए जा रहे हैं। महंगाई भत्ते एवं वेतन मानदेय में वृद्धि की जा रही है। इसी के साथ एक बार फिर कर्मचारियों के मानदेय को बढ़ा दिया गया भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत में नगर पंचायत में मिशन क्लीन सिटी योजना के तहत कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को सितंबर 2023 से बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा जिसके लिए राज्य शासन के द्वारा एक वर्ष के लिए राशि भी स्वीकृत की गई.
पूरी खबर नीचे है,,,
मानदेय में 7200 का लाभ
इसके लिए भी कई अधिकारी कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान किया गया। 15 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वच्छता कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी. सितंबर महीने से मिलने वाले इस मानदेय के रूप में उन्हें 7200 दिया जाएगा. जिसमें साल 2019 में उनके मानदेय को 1000 से बढ़ाया गया था। इसके बाद अब मानदेय को बढ़ाकर 6 000 कर दिया गया
79 करोड़ 76 लाख 44 हजार 800 रुपए की राशि स्वीकृत
1 अक्टूबर 2023 को वेतन के साथ उन्हें इसका भुगतान किया जाएगा. जबकि 30 सितंबर 2024 के लिए मानदेय भुगतान 79 करोड़ 76 लाख 44 हजार 800 की राशि को स्वीकृति दे दी गई है, इस महीने से ही वेतन वृद्धि का लाभ उन्हें मिलने लगेगा, जिसके लिए निर्देश दिए गए है,