रीवा: गलवान घाटी में शहीद हुऐ दीपक सिंह की पत्नी ने शहीद का सपना किया पूरा

गलवान घाटी में रीवा के लाल 15 जून 2020 को शहीद हो गए थे उनका सपना था कि उनकी पत्नी आगे बढ़कर देश की सेवा करें। शहीद हुए लांस दीपक सिंह की पत्नी आखिरकार वह मुकाम हासिल कर ही लिया आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गई है।

इसे भी पढ़े,,क्लिक,,रीवा के आम की खुशबू भोपाल पहुंची मुख्यमंत्री ने ऐसे किए ट्वीट

बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में लेफ्टिनेंट कमीशन ट्रेनिंग पूरी कर ली तो वही लेफ्टिनेंट रेखा सिंह के कंधे पर स्टार ससुर जयप्रकाश सिंह वही माता-पिता ने लगाया

जानकारी के लिए बता दें कि गलवान घाटी के हीरो रहे दीपक सिंह का सपना था कि उनकी पत्नी देश सेवा में जुटे ऐसे में शिक्षक की नौकरी छोड़ पत्नी ने भी भारतीय सेना का हिस्सा बनी अब वह सेना में शामिल होकर देश की सेवा करेंगी।

सपना यहां भी पूरा हुआ है,,क्लिक करके देख सिलाई मशीन चलाकर और मेहनत कर राज्य में किया टॉप

24 नवंबर 2021 को शहीद दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वही नवंबर 2021 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेखा सिंह को वीर चक्र दिया था। बताया जाता है कि शहीद के पिता गजराज सिंह और भाई प्रकाश सिंह भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। उसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद के परिजनों के साथ खाना भी खाया था साथ ही तत्कालीन सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत भी शहीदों के साथ चाय की पार्टी में सम्मिलित हुए थे।

अब शहीद दीपक सिंह की पत्नी देश सेवा में जुट गई हैं और वही अब देश की सेवा करेंगे तथा शहीद

पति का सपना भी पूरा करेंगी। बता दें कि वर्ष 2020 में दीपक सिंह गलवान घाटी में शहीद हुए थे जिससे पूरे प्रदेश भर में शोक छा गया था।

Exit mobile version