नेशनल हेडलाइंस

कल भारत में किसी भी चीज की नहीं दिखेगी परछाई, होने वाली है ये खगोलीय घटना 

कल भारत में किसी भी चीज की नहीं दिखेगी परछाई, होने वाली है ये खगोलीय घटना 

बेंगलुरु में कल जीरो शेडो डे मनाया जाएगा इसका मतलब होता है कि इस दिन किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखाई देगी। यह एक खगोलीय घटना दक्षिण भारत बेंगलुरु में कल यानी 18 अगस्त को होगी, कल बेंगलुरु में दोपहर 12 से 1:00 बजे के बीच डेढ़ मिनट के लिए किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखाई देगी ऐसी स्थिति हर साल में दो बार होती है किसी भी चीज की इस दिन परछाई गायब हो जाती है। 

कब्बड़ी के खेल में हुआ कुछ ऐसा सब के उड़े होश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वैज्ञानिकों की माने तो सूर्य धरती के बीचों बीच यानी मध्य होगा, जिसके वजह से किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखाई देगी। ऐसा नहीं है की परछाई पूरे दिन ही नहीं दिखाई देगी यह सिर्फ एक से डेढ़ मिनट तक ही ऐसा होगा. कहा जाता है जब सूर्य की किरणें धरती पर लंबवत पड़ती है तो उसे दौरान परछाई बिल्कुल पैरों के नीचे चली जाती है जिसके वजह से हमारी परछाई नहीं दिखाई पड़ती.

कुछ पल के लिए इंसान किसी भी वस्तु या चीज की परछाई नहीं देख सकता। पर वैज्ञानिकों की मानें तो बेंगलुरु में जीरो शेडो डे मनाया जाएगा क्योंकि दिन में 12:00 से 1:00 के बीच लोकल टाइम के अनुसार एक से डेढ़ मिनट तक की एक खगोलीय घटना होगी। बताया गया कि ऐसी घटना दक्षिण भारत में ही देखने को मिल सकती है, हालांकि राजस्थान को लेकर भी चर्चा हो रही थी पर बताया गया कि राजस्थान में 27 लट्टीट्यूड रहता है और यह घटना 23 लट्टीट्यूड वाले क्षेत्रों में ही होती है

1 वर्ष में दो बार होती है खगोलीय घटनाएं 

वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के घूमने की ध्रुव के झुकाव के कारण यह विशेष तरह की स्थिति बन जाती है। सूर्य की परिक्रमा के लंबवत होने के कारण पृथ्वी उस समय 23.5 डिग्री तक झुकी होती है इसी कारण दोपहर के समय में सूर्य हमारे सर के ऊपर नहीं आ पाता पर साल में ऐसा 2 बार होता है। बताया गया कि अप्रैल और अगस्त के महीने में पृथ्वी पर कर्क और मकर रेखा के मध्य स्थान पर सूर्य की रोशनी बिलकुल संभवत पड़ती है। 

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button