![Sidhi News: सर्वे में हुआ खुलासा सीधी जिले में इन नेताओं का दबदबा जानिए किसको मिला कितना समर्थन, एक नेता का दो विधानसभा में प्रभाव 1 20230906 115944](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/09/20230906_115944.jpg)
Sidhi News: सर्वे में हुआ खुलासा सीधी जिले में इन नेताओं का दबदबा जानिए किसको मिला कितना समर्थन, एक नेता का दो विधानसभा में प्रभाव
MP assembly Elections 2023: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दैनिक भास्कर के द्वारा एक सर्वे कराया गया था जिसमें सीधी जिले के चार विधानसभा के कांग्रेस एवं भाजपा नेताओं का सर्वे कराया गया है जिसमें सीधी विधानसभा के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला 88% के साथ अब्बल नंबर पर बने हुए हैं वहीं सिहावल के पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक 86 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वही कुंवर सिंह टेकाम को 66 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। तथा चुरहट विधायक सरतेंदु तिवारी को 62 प्रतिशत लोगों का साथ मिल रहा है।
पूरी खबर नीचे है,,,
![Sidhi News: सर्वे में हुआ खुलासा सीधी जिले में इन नेताओं का दबदबा जानिए किसको मिला कितना समर्थन, एक नेता का दो विधानसभा में प्रभाव 2 20230906 114011](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/09/20230906_114011.jpg)
![Sidhi News: सर्वे में हुआ खुलासा सीधी जिले में इन नेताओं का दबदबा जानिए किसको मिला कितना समर्थन, एक नेता का दो विधानसभा में प्रभाव 3 20230828 195141](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/08/20230828_195141.jpg)
![Sidhi News: सर्वे में हुआ खुलासा सीधी जिले में इन नेताओं का दबदबा जानिए किसको मिला कितना समर्थन, एक नेता का दो विधानसभा में प्रभाव 3 20230828 195141](https://vindhyariyasat.com/wp-content/uploads/2023/08/20230828_195141.jpg)
वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से सबसे पहला स्थान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय से राहुल का है उनको 84 फ़ीसदी लोगों ने पसंद किया है, सीधी विधानसभा से रंजन मिश्रा 35 प्रतिशत व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू को 28 फीसदी लोगों ने पसंद किया है, धौहनी विधानसभा से कमलेश सिंह को 58 फ़ीसदी लोगों ने अपना समर्थन दिया है वही सियावल विधानसभा से विधायक कमलेश्वर पटेल को 56 फ़ीसदी लोगों ने पसंद किया है तो यहां पर देवेंद्र सिंह दादू का जलवा कायम है और उन्हें 38 फ़ीसदी लोगों ने अपना समर्थन दिया। देवेंद्र सिंह दादू इकलौते ऐसे नेता उभर कर सामने आए हैं जिनका दबदबा दोनों विधानसभा सीधी और सिहावल में कायम है।