मध्य प्रदेश

MP News: रीवा से नीलम मिश्रा राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जानिए कांग्रेस की लिस्ट में और नाम 

Loksabha elections 2024: कांग्रेस ने 23 मार्च को लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. मध्य प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है। रीवा लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा विधायक वर्तमान कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीलम मिश्रा को टिकट दिया गया। राजगढ़ से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मैदान में उतरे है. मध्य प्रदेश समेत देश के 12 राज्यों की सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है 

MP News: मध्य प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, रीवा सीट पर चौकाने वाला नाम 

 

रीवा लोकसभा सीट से चौंकाने वाला नाम 

रीवा लोकसभा सीट पर इस बार कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी को मौका दिया है इससे पहले ऐसी चर्चा हो रही थी कि नीलम मिश्रा और मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना को कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर सकती है। जबकि कांग्रेस ने  सेमरिया से कांग्रेस विधायक की पत्नी भाजपा की पूर्व विधायक नीलम मिश्रा को टिकट दिया है। वही रीवा में भाजपा ने जनार्दन मिश्रा को एक बार फिर से चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया है। 

राजगढ़ से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह 

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही ऐसी चर्चा हो रही थी कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा. यह ऐसा मौका है जब 33 साल बाद एक बार फिर से अपने गढ़ में लौटेंगे. उन्होंने 1991 आखिरी बार इस सीट से चुनाव लड़ा था. 1993 में वह एमपी के सीएम बने थे ऐसे में करीब 33 साल बाद एक बार फिर से वह पुरानी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं दिग्विजय सिंह ने दो बार राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीता है. राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से होने जा रहा है। 

कांग्रेस की चौथी सूची जारी ये रहे नाम 

23 मार्च की देर रात मध्य प्रदेश कांग्रेस के द्वारा 12 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. इसमें रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर ,होशंगाबाद ,उज्जैन, राजगढ़ अन्य सीटें शामिल है, कांग्रेस ने देश की 46 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नीचे दी गई लिस्ट में सभी नाम दर्शाएं गए हैं 

IMG 20240323 WA0006

IMG 20240323 WA0005

 

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button