CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, 7500 पदों पर MP Police में होगी भर्तियां।
MP Police : मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।यह राशि शहीद के माता-पिता और पत्नी को 50 – 50 % मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के हर जिले में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड दल कार्य करेगा। स्वर मेघ के तहत प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम के सहभागी प्रत्येक सदस्य को 11-11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
MP Police : 7500 पदों पर मप्र पुलिस में होगी भर्तियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस परिवारों के लिए बनेंगे 25 हजार आवास
पुलिस विभाग के लिए हमने इस साल बजट में ₹10,553 करोड़ का प्रावधान किया है। पुलिस परिवारों के लिए 25 हजार आवासों में से 12 हजार आवास पूर्ण हो चुके हैं।
भोपाल में बनेगा 50 बिस्तर क्षमता वाला पुलिस अस्पताल
मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा भोपाल में 50 बिस्तर क्षमता के पुलिस अस्पताल का भी लोकार्पण किया जाएगा।
शहीद पुलिस जवान के परिवार को 1 करोड़ दी जाएगी
यदि मध्यप्रदेश पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो एक करोड़ रुपए की राशि में से 50 प्रतिशत पत्नी और 50 प्रतिशत की राशि माता-पिता को प्रदान की जाएगी।