मध्य प्रदेश

गुणवत्ता के आधार पर जबलपुर जिला अस्पताल देश मे नंबर 1

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयुष्मान भारत गुणवत्ता स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने वाले सरकारी अस्पतालों को सम्मानित किया। गुणवत्ता के आधार पर जबलपुर जिला अस्पताल ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का मकसद सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का नजरिया बदलने के साथ साथ मरीजों को बेहतर मेडिकल सर्विस देने के लिए सरकारी अस्पतालों को प्रेरित करना भी है।

जानकारी के अनुसार, अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार हो तथा वे निरंतर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं दे पाए, इसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते है। इसमें मध्य प्रदेश के जबलपुर के जिला अस्पताल जिसे विक्टोरिया अस्पताल भी कहा जाता है, इस अस्पताल ने सबसे ज्यादा 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

जबलपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष मिश्रा बताया, कि इसमें 16 डिपार्टमेंट में चेकअप होते है और 16 डिपार्टमेंट में राष्ट्रीय स्तर पर कंपटीशन होता है। उसमें जबलपुर के जिला अस्पताल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जो सुविधाएं भारत के किसी भी अस्पताल में नहीं है। वह इस अस्पताल में है। हमारी अधिकतर सुविधाएं 24 घंटे निरंतर रहती है। और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ऑपरेशन करने वाले हॉस्पिटल में से एक हैं।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button