Uncategorized

मलेशिया के नागरिक कर सकेंगे भारत की मुफ्त यात्रा, मिलेगा ई-पर्यटक वीजा

भारत की यात्रा के लिए मलेशिया के नागरिकों को मुफ्त में ई-पर्यटक वीजा दिया जाएगा। 01 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक मलेशिया के नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगें। इस दौरान भारत की यात्रा के लिए मुफ्त आधार पर दोहरी प्रविष्टि के साथ 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय वीज़ा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

बता दें, ई-पर्यटक वीजा जारी होने के 120 दिनों के भीतर इसे इस्तेमाल करना होगा। मानक ई-पर्यटक वीज़ा शुल्क लगभग RM465 है, जो ऑनलाइन देय है। वहीं मलेशिया की यात्रा करने वाले भारतीय पासपोर्ट धारक इस वर्ष 1 दिसंबर, 2023 से 31 दिसंबर तक 30 दिनों के लिए मलेशिया में वीजा-मुक्त प्रवेश के पात्र हैं।

खबरें आपके लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button