Khandwa Crime News : चाकूबाजी में एक युवक की मौत, प्रेम प्रसंग का है मामला

Khandwa Crime News : मध्य प्रदेश के खंडवा में बीती रात चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अपने ही चाकू का शिकार हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, शुभम और उसका दोस्त खंडवा के अनुपम नगर निवासी नरेंद्र सावनेर की हत्या के इरादे से उसके घर पहुंचे थे। नरेंद्र अपने घर के बाहर बाइक पर बैठा था। जैसे ही शुभम ने नरेंद्र को देखा, उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

दोनों के जमीन पर गिरते ही शुभम के हाथ में लगा चाकू टूट गया। चाकू टूटने के बाद शुभम के हाथ में सिर्फ चाकू का हैंडल रह गया। टूटे हुए चाकू का वही हिस्सा नरेंद्र के हाथ में लग गया, जिसके बाद नरेंद्र ने शुभम पर हमला कर दिया। यह हमला इतना जोरदार था कि शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरा मामला सामने आया। अब पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे एक प्रेम प्रसंग है।

बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की की प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर शुभम नरेंद्र की हत्या करने गया था लेकिन वह खुद अपने ही चाकू का शिकार हो गया।

जानिए पूरा मामला

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि लड़का-लड़की की प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। दरअसल, कुछ समय पहले शुभम के चचेरे भाई योगेश ने अफेयर के चलते इंदौर में आत्महत्या कर ली थी। इसी रंजिश के चलते शुभम अपने दोस्त के साथ नरेंद्र की हत्या करने उसके घर पहुंचा था।

उसने चाकू का भी इस्तेमाल किया, लेकिन हैंडल टूट गया। बाद में वह सीसीटीवी में नरेंद्र पर हाथों से कई बार वार करता नजर आ रहा है। इधर घायल नरेंद्र ने वही चाकू ले लिया और अपने पास रख लिया और जब शुभम वापस जा रहा था। उसी समय उसके सीने के पास शुभम को चाकू मार दिया। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए जहां अधिक रक्तस्राव के कारण शुभम की मौत हो गई।

Exit mobile version