91 दिन और बाकी मध्य प्रदेश के 53वा जिला मऊगंज बनने में, देखे

मध्य प्रदेश का 53 वा जिला मऊगंज की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मऊगंज में 4 मार्च को शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय प्रांगण में किए थे। जिसके बाद मऊगंज वासियों में खुशी की लहर छा गई थी। यह खुशी आज तक लोगों के अंदर चल रही है। मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में मऊगंज को जिला की घोषणा की गई, वही आगामी 15 अगस्त के दिन जिला मुख्यालय मऊगंज में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। जिसमें अभी भी 91 दिन और बचे हैं। मऊगंज जिला का संघर्ष कई दशकों से लगातार चलता रहा है. जिसमें कई पूर्व विधायक  तथा आम जनता मिलकर मऊगंज जिला के लिए संघर्ष करते रहे. वहीं भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में मऊगंज जिला बनने वाला है। मऊगंज जिला को लेकर अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। 

Rewa के इस युवक ने रचा इतिहास, 1 करोड़ रुपए जितने की चाह, बुलाया गया मुंबई

 

मऊगंज जिला संघर्ष 

मऊगंज मध्य प्रदेश का 53 वा जिला बनने वाला है जिसको लेकर कई दशकों से लगातार संघर्ष किया जा रहा था. जिसमें पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना तथा वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल और मऊगंज के अन्य प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि सभी ने मऊगंज जिला के लिए संघर्ष किया। जिसके बाद सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मऊगंज की धरती पर आकर मऊगंज जिला की घोषणाएं कर दी. वहीं उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त के दिन जिला मुख्यालय पर झंडा तिरंगा फहरा कर मऊगंज को जिला का अधिकार दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले को दी बड़ी सौगात, जाने क्या?

क्या है तैयारियां 

मऊगंज जिला बनने में 16 मई से 91 दिन और बचे हैं। वही मऊगंज जिला की तैयारियां भी सरकार के द्वारा की जा रही है ऐसा कहा जा रहा है कि मऊगंज में भी कलेक्ट्रेट परिसर और अन्य कार्यालय की तैयारियों में प्रशासन लगा हुआ है। अब से कुछ दिन बाद ही मऊगंज वासियों को मऊगंज जिला तथा मध्य प्रदेश वासियों को 53 वा जिला मिलने वाला है। मतलब विंध्य क्षेत्र में एक और जिला सम्मिलित होगा,

Exit mobile version