Rewa News: रीवा के अपर कलेक्टर कि सराहनीय पहल से सड़कों पर घूम रही मानसिक विक्षिप्त दो महिलाओं के इलाज के लिए थामा हाथ

Rewa News: रीवा के अपर कलेक्टर कि सराहनीय पहल से सड़कों पर घूम रही मानसिक विक्षिप्त दो महिलाओं के इलाज के लिए थामा हाथ

 

जिला मुख्यालय रीवा में मानसिक रूप से विक्षिप्त और बीमार 2 महिलाएं सुशीला पटेल एवं तमरून निशा इधर – उधर घूमकर अपना जीवन गुजर बसर कर रही थी। उनके परिवार ने उनकी देखरेख नहीं की।

जिस कारण से वह सड़कों में घूमती थी। यह बात मालूम होने पर समाजसेवियों के द्वारा उन्हें वन स्टाप सेंटर में पहुंचाया गया। यहां उन्हें रख लिया गया पर उनके उपचार की कोई व्यवस्था नहीं थी।               

अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह को जैसे ही दोनों मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं की बात मालूम हुई उन्होंने उनके समुचित उपचार के लिए डॉ. मनमोहन सिंह से आर्थिक सहायता के लिए बात की।

पूरी खबर नीचे है,,,

 

मड़कन आली जुत्ती` गाने पर सपना चौधरी ने गांव के 9 लाख लोगों के सामने मटकाई ऐसी कमर, दीवाने हुए लोग, देखे

अपर कलेक्टर ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं के उपचार के लिए प्रशासन के पास कोई भी आवंटन उपलब्ध नहीं रहता है। डॉ. मनमोहन सिंह ने महिलाओं के उपचार के लिए समुचित आर्थिक मदद की इस पर सार्थक पहल करते हुए अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने दोनों महिलाओं को उपचार कराने के लिए ग्वालियर भेजने में सहायता की और महिलाओं को ग्वालियर भेजा। अब दोनों मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं का उपचार प्रारंभ हो गया है।

Exit mobile version