सिंगरौलीमध्य प्रदेश
Singrauli Gold Mines : सिंगरौली की धरती उगलेगी सोना, केंद्र सरकार ने खनन की दे दी इजाजत
Singrauli Gold Mines : सिंगरौली जिले को मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी भी कहा जाता है। भारत का सबसे बड़ा ताप विद्युत संयंत्र यहीं स्थित है। इस प्लांट की क्षमता 4,760 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की है। सिंगरौली जिले में सोने का एक खंड मिला है। 22 साल की रिसर्च के बाद यह ब्लॉक मिला। केंद्र सरकार ने एमपी में सोने के खनन की इजाजत दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली के चितरंगी में 140 हेक्टेयर में सोने का खनन किया जाएगा। केंद्र सरकार की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने भी हरियाणा की कंपनी को ब्लॉक आवंटित कर दिया। 22 साल से सोने के भंडार की खोज की जा रही थी। ऐसा कहा जाता है कि अनुमान है कि 1 टन पत्थर से एक ग्राम सोना निकलता है। वहीं, संसदीय सरकार को सोने के खनन से 6,000 करोड़ रुपये का राजस्व भी मिलेगा।